ताज़ा-ख़बर

अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी पर कार्रवाई, केचकी पंचायत के मुखिया समेत तीन पर 80 हजार रुपये की वसूली

रिपोर्ट: अकरम 1 घंटे पहलेझारखण्ड

सचिव एवं आवास मित्र पर कुल 80 हजार रुपये की राशि अधिरोपित करते हुए तीन दिनों के भीतर जमा करने का निर्देश दिया है।

अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी पर कार्रवाई, केचकी पंचायत के मुखिया समेत तीन पर 80 हजार रुपये की वसूली

बरवाडीह(लातेहार): बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय बरवाडीह द्वारा अबुआ आवास योजना में कथित अनियमितता को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने केचकी पंचायत के मुखिया, तत्कालीन पंचायत सचिव एवं आवास मित्र पर कुल 80 हजार रुपये की राशि अधिरोपित करते हुए तीन दिनों के भीतर जमा करने का निर्देश दिया है।

जारी पत्रांक 783 दिनांक 21 मई 2026 के अनुसार, केचकी पंचायत निवासी श्रीमती लाखो देवी, पति जयराम राम को वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत पहले ही आवास का लाभ मिल चुका था। इसके बावजूद संबंधित कर्मियों द्वारा अभिलेख सत्यापन एवं जियोटैंगिंग कर अबुआ आवास योजना के तहत दोबारा आवास स्वीकृत करा दिया गया। बताया गया कि अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का ID-2595919 है, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का ID JH1514864 है। योजना स्वीकृति के बाद लाभुक को दो किस्तों में कुल 80 हजार रुपये का भुगतान भी कर दिया गया।

मामले को गंभीर मानते हुए बीडीओ कार्यालय ने भुगतान की गई राशि की वसूली के लिए संबंधित कर्मियों पर राशि अधिरोपित की है। इसके तहत केचकी पंचायत के मुखिया बुदेश्वर सिंह पर 30 हजार रुपये, तत्कालीन पंचायत सचिव सत्येन्द्र प्रसाद सिंह पर 30 हजार रुपये तथा आवास मित्र उमेश कुमार यादव पर 20 हजार रुपये की जिम्मेदारी तय की गई है।

पत्र में निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित व्यक्ति तीन दिनों के भीतर अपनी-अपनी राशि प्रखंड नजारत में जमा करें। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर नियमसंगत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें.