ताज़ा-ख़बर

झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे का जनसंपर्क अभियान तेज

रिपोर्ट: VBN News Desk10 घंटे पहलेझारखण्ड

धनबाद बार एसोसिएशन में गूंजा चुनावी बिगुल

झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे का जनसंपर्क अभियान तेज

By Sunil Burman

धनबाद: आगामी झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव (12 मार्च 2026) को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री मनोज कुमार चौबे ने धनबाद बार एसोसिएशन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही और पूरे परिसर में चुनावी माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उनके अध्यक्ष एवं झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री माधव प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उनके साथ गौतम कुमार पांडे (झारखंड उच्च न्यायालय), गौतम कुमार पांडे (धनबाद), प्रदीप कुमार चौबे, राजेंद्र गोप (राजू), फाल्गुनी राय, मोहन झा, शिव शंकर तिवारी, मनोज कुमार प्रमाणिक, धनंजय कुमार सिंह, मुकुल तिवारी तथा जयदेब बनर्जी सहित धनबाद कोर्ट के कई अधिवक्ताओं ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अधिवक्ता मनोज कुमार चौबे को सक्षम, सक्रिय एवं अधिवक्ताओं के हितों के प्रति समर्पित उम्मीदवार बताया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक स्वर में उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी 12 मार्च को होने वाले चुनाव में अधिवक्ता समाज एक मजबूत नेतृत्व का चयन करेगा।

इन्हें भी पढ़ें.