ताज़ा-ख़बर

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चैनपुर मंडल का पौधारोपण अभियान, "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट: शनिरंजन 5 घंटे पहलेझारखण्ड

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा चैनपुर मंडल का पौधारोपण अभियान, "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम आयोजित

चैनपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चैनपुर मंडल द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने की, जबकि कार्यक्रम के प्रभारी दिलीप बड़ाईक की उपस्थिति में थाना परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी दिलीप बड़ाईक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पेड़-पौधे न केवल प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

मंडल अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान की भावना को भी बढ़ावा देना है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

वहीं थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के माध्यम से हम प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं। उन्होंने सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोहर बड़ाईक, मनोज साहू, शिवा नायक, अरविंद मौर्य, दीपक रजक, संगीता देवी, शशि भूषण प्रसाद सिंह, नीरज मौर्य राजेश भगत, रुक्मणी देवी, अनिता देवी,असरिता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल का भी संकल्प लिया गया।

इन्हें भी पढ़ें.