ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह जेल में उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

प्रत्येक वार्ड में बंदियों, कमरों और परिसरों की जांच-पड़ताल की गयी।

गिरिडीह जेल में उपायुक्त और एसपी के नेतृत्व में छापेमारी

गिरिडीह। गिरिडीह के उपायुक्त( जिलाधिकारी) रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात केंद्रीय कारा में छापेमारी की गयी। टीम ने पुरुष वार्ड के सभी पांच ब्लॉकों के 20 वार्डों और महिला वार्ड की दो घंटे तक तलाशी ली।

प्रत्येक वार्ड में बंदियों, कमरों और परिसरों की जांच-पड़ताल की गयी। महिला वार्ड की तलाशी महिला अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों ने की।

जिलाधिकारी व एसपी केअलावा एसडीएम श्रीकांत विस्पुते ने भी कारा की सुरक्षा व्यवस्था, संतरी व्यवस्था, मुलाकात के नियम तथा जेल के भीतर पानी और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये गये।

कार्रवाई में दंडाधिकारी बिनोद सिंह, डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, एसडीपीओ डुमरी आबिद खान, बीडीओ गणेश रजक, सीओ जितेंद्र प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो शामिल हुए।

नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कमलेश पासवान, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार के साथ ताराटांड, गांडेय और अहिल्यापुर थाना के पदाधिकारी भी कार्रवाई में शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने कहा कि तलाशी का मकसद कारा की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी गैरकानूनी सामग्री या सुरक्षा खामियों का तुरंत पता लगाना था। उन्होंने बताया कि संतरी किस प्रकार तैनात रहते हैं, उनकी ड्यूटी रोटेशन और मुलाकात के नियमों की पूरी जानकारी ली गयी।

आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिये गये।

इन्हें भी पढ़ें.