क्यारी में धान रोपनी करती नजर आई पलामू एसपी रिष्मा रमेशन
वे अपने आवासीय परिसर में प्रत्येक वर्ष धन करी में धान की रोपाई कराती हैं।

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन शनिवार को अपने आवासीय परिसर स्थित क्यारी में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ धान रोपनी की। उन्होंने लोकगीत गाए। इसके पहले पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की। खूद क्यारी में उतरकर धान रोपाई की।
वे अपने आवासीय परिसर में प्रत्येक वर्ष धान की क्यारी में धान की रोपाई कराती हैं। मानसून के साथ जिले में धान रोपाई का कार्य जोरों पर है। ऐसे में एसपी का यह कदम न सिर्फ कृषि व संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी दे रहा है।
इन्हें भी पढ़ें.