ताज़ा-ख़बर

1 वर्ष से सड़क है धंसी हुई, विभाग मौन, बड़ी दुर्घटना की आशंका

रिपोर्ट: VBN News Desk5 घंटे पहलेझारखण्ड

29 जनवरी 2026 को कनीय अभियंता जागेश्वर उरांव ने सड़क का किया था निरीक्षण

1 वर्ष से सड़क है धंसी हुई, विभाग मौन, बड़ी दुर्घटना की आशंका

By Ajay Kumar बड़कागांव - रांची, पतरातु, उरीमारी को बड़कागांव एवं केरेडारी, टंडवा को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क में पसेरिया के थोड़ा सा आगे पूरी तरह से आधी धंस ( दरारें ) गई है। सड़क को धंसे हुए लगभग 1 वर्ष से अधिक समय गुजर चुका है अब कुछ ही दिनों के बाद मानसून एवं बरसात का आगमन भी होने वाली है।

परंतु अभी तक विभाग पूरी तरह से मौन है एवं बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है। जब आप उरीमारी के तरफ से आएंगे तो धंसी हुई सड़क के सामने एकदम से अचानक मोड़ है और सड़क बाई ओर धंसी हुई है। रात के अंधेरे में कई मोटरसाइकिल सवार अब तक गड्ढे में गिर चुके हैं और घायल भी हो चुके हैं।

ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कनीय अभियंता जागेश्वर उरांव ने 6 महिने पहले निरीक्षण किया था। परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर विभाग ने जल्द ही डीपीआर तैयार करने और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के आश्वासन दिया था।

इन्हें भी पढ़ें.