ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह में 50 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

रिपोर्ट: VBN News Desk3 घंटे पहलेझारखण्ड

नगर थाना पुलिस की देर रात कार्रवाई, 19 किलो चांदी की चार सिल्ली बरामद; कागजात की जांच के बाद होगा खुलासा

गिरिडीह में 50 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, बलेनो कार जब्त

गिरिडीह: गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 19 किलो चांदी की सिल्ली के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान एक बलेनो कार भी जब्त की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बलेनो कार से भारी मात्रा में चांदी की सिल्ली ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने देर रात करीब तीन बजे छापेमारी की और वाहन की तलाशी लेने पर 19 किलो वजन की चांदी की चार सिल्ली बरामद की।

पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को महाराष्ट्र का निवासी जबकि दूसरे ने झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला बताया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों संदिग्ध गिरिडीह के किसी जेवर कारोबारी को मांग के अनुसार चांदी की सिल्ली पहुंचाने आए थे। हालांकि, इस संबंध में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में संदिग्धों ने चांदी से संबंधित कागजात होने की बात कही है। पुलिस अब दस्तावेजों की जांच कर रही है। कागजात की सत्यता सामने आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें.