ताज़ा-ख़बर

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल रांची में

रिपोर्ट: विजय499 दिन पहलेखेल

चैंपियनशिप 12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला ,उड़ीसा में आयोजित होगा। चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म तिथि एक जनवरी 2004 एवं उसके बाद का हो ।

13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल रांची में

Ranchi 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का ट्रायल 27 मई को रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल में किया जाएगा।

चैंपियनशिप 12 से 22 जून 2023 तक राऊलकेला ,उड़ीसा में आयोजित होगा। चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म तिथि एक जनवरी 2004 एवं उसके बाद का हो । ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम और ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है, वह हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए हैं। साथ ही फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा उम्र पात्रता प्रमाण पत्र और विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे है उस विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है। यह जानकारी गुरुवार को हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर ने दी।

इन्हें भी पढ़ें.