ताज़ा-ख़बर
अपराध.

शिवनारायणपुर हत्याकांड का खुलासा: मंगनी समारोह में शुरू हुए विवाद ने ली युवक की जान, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पत्थर से कुचलकर की गई थी गौतम की हत्या, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया, एक आरोपी अब भी फरार

रिपोर्ट: MANISH ,2 दिन पहले

आगे पढ़ें

24 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में छिपाने वाला पति गिरफ्तार

चरित्र पर संदेह बना हत्या की वजह, बिजली के तार से गला घोंटकर और लोहे की रोड से किया था हत्या, प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा ने किया खुलासा

रिपोर्ट: MANISH ,2 दिन पहले

आगे पढ़ें

नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप, राशि वापसी की मांग पर विवाह भवन में हंगामा पीड़ितों ने आरोपी को घेरा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मामला शांत

हिरणपुर स्थित विवाह भवन में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए कई पीड़ितों ने लखनपुर निवासी हसन अंसारी को घेर लिया और अपनी बकाया राशि लौटाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर हिरणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी को जल्द से जल्द पीड़ितों की बकाया राशि लौटाने की बात कहते हुए मामले का आपसी समाधान निकालने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाह भवन में एक बैठक चल रही थी। इसी दौरान कई लोग वहां पहुंचे और आरोपी को घेरकर नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए रुपये वापस करने की मांग करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। महेशपुर प्रखंड के डूमरघाटी निवासी राजेश सोरेन ने आरोप लगाया कि उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए गए थे। तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी मिली और न ही उनकी राशि वापस की गई। वहीं, पाकुड़ के काशिला निवासी लाल मरांडी ने बताया कि उनसे भी 60 हजार रुपये लिए गए थे, लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद अब तक पैसे वापस नहीं किए गए। उनका आरोप है कि हर बार अलग-अलग बहाना बनाकर भुगतान टाल दिया जाता रहा। पीड़ितों का कहना है कि इस तरह की घटना कई अन्य लोगों के साथ भी हुई है और नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की गई है। सभी पीड़ित अपनी-अपनी राशि वापस करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में आरोपी हसन अंसारी ने स्वीकार किया कि उसने लोगों से राशि ली थी। हालांकि उसका कहना है कि वह सभी की रकम जल्द ही वापस कर देगा। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रही और मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया गया। अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने की जानकारी नहीं मिली है।

रिपोर्ट: ,3 दिन पहले

आगे पढ़ें

लोहरदगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुडू थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से इसकी खेप लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी को 14 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा-लोहरदगा मुख्य मार्ग से ब्राउन शुगर की खेप बिक्री के लिए लाई जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद चंदवा-लोहरदगा रोड स्थित मानती पेट्रोल पंप के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से 17 ग्राम और 8 ग्राम के दो पैकेटों में कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षत कुमार (21 वर्ष) एवं रोहित कुमार (24 वर्ष), दोनों निवासी चंदवा थाना क्षेत्र, जिला लातेहार, के रूप में हुई है। इस मामले में कुडू थाना कांड संख्या-65/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b), 21(b), 22(b) और 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ब्राउन शुगर के स्रोत और इससे जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाने में जुटी है। इस अभियान में कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, चांपी पुलिस पिकेट प्रभारी सुजीत होरो, जेनी सुधा तिग्गा, कुडू थाना पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: ,3 दिन पहले

आगे पढ़ें

अंधविश्वास में रिश्ते का कत्ल, चाचा ने 13 वर्षीय भतीजे की चाकू मारकर हत्या, जंगल से गिरफ्तार

पलामू में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे की मौत का शक भतीजे पर उतारा, एकलौते पुत्र की निर्मम हत्या

रिपोर्ट: VBN News Desk,5 दिन पहले

आगे पढ़ें

आदित्यपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, 15 मोबाइल समेत भारी उपकरण जब्त

शिवनारायणपुर में चल रहा था हाईटेक सट्टा रैकेट, बैंक खाते और नेटवर्क की जांच में जुटी सरायकेला पुलिस

रिपोर्ट: MANISH ,7 दिन पहले

आगे पढ़ें

नगर पंचायत की आवंटित दुकानों में अनियमितता की शिकायत, जांच कर आवंटन रद्द करने की मांग: मोती प्रसाद सोनी

लातेहार नगर पंचायत अंतर्गत अम्बाटीकर मोड़ से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने निर्मित दुकानों के आवंटन में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय निवासी मोती प्रसाद सोनी ने नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।अपने आवेदन में मोती प्रसाद सोनी ने कहा है कि नगर पंचायत द्वारा जिन लोगों के नाम पर दुकानों का आवंटन किया गया था, उनमें से कुछ आवंटित लाभुक स्वयं दुकान का संचालन नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि कई दुकानों को अन्य व्यक्तियों को किराये पर देकर व्यवसाय कराया जा रहा है, जो नगर पंचायत के नियमों एवं आवंटन की शर्तों का उल्लंघन है।उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानों का आवंटन तत्काल निरस्त करते हुए नियमानुसार नई एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पात्र लोगों के बीच पुनः आवंटन किया जाए।मोती प्रसाद सोनी ने कहा कि नगर पंचायत की संपत्तियों का उपयोग नियमानुसार होना चाहिए, ताकि वास्तविक लाभुकों को इसका लाभ मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे।

रिपोर्ट: Alok Sinha,7 दिन पहले

आगे पढ़ें

ब्राउन शुगर खरीद बिक्री मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई

रिपोर्ट: VBN News Desk,19 दिन पहले

आगे पढ़ें

मोहर्रम जुलूस के बीच घर में घुसकर युवक की निर्मम हत्या, बचाने पहुंचे चाचा पर भी चाकू से हमला

पुरानी रंजिश ने ली जान, चतरा में टांगी-भुजाली से वार कर युवक की हत्या, दो नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस

रिपोर्ट: VBN News Desk,21 दिन पहले

आगे पढ़ें

केजीएन मेडिकल लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

15 माह से फरार अपराधी सारिक साह उर्फ घेधा दबोचा गया, कई संगीन मामलों में रहा है शामिल

रिपोर्ट: MANISH ,26 दिन पहले

आगे पढ़ें

बीजीआर साइट ऑफिस तोड़फोड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

गोंदलपुरा निवासी विकास कुशवाहा भेजा गया जेल, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

रिपोर्ट: VBN News Desk,32 दिन पहले

आगे पढ़ें

पुलिस टीम पर हमला और साइबर अपराधी को छुड़ाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,

फरार साइबर अपराधी चुड़ामन मंडल और अन्य आरोपियों पुलिस की गिरफ्त से बाहर

रिपोर्ट: Amit Sahay,34 दिन पहले

आगे पढ़ें

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, अंधविश्वास और जमीन विवाद में दंपती की हुई थी निर्मम हत्या, सात आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष जांच दल ने सुलझाई चर्चित वारदात, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

रिपोर्ट: Amit Sahay,36 दिन पहले

आगे पढ़ें

चार दिनों में सुलझी 12 वर्षीय बालक की हत्या की गुत्थी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाया, चैनपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

रिपोर्ट: शनिरंजन ,42 दिन पहले

आगे पढ़ें

तिरिलटांड़ में खूनी वारदात, धारदार हथियार से दंपति पर हमला, पति की मौत, पत्नी लड़ रही जिंदगी की जंग

मधुबन थाना क्षेत्र में सनसनी, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर दंपति को बनाया निशाना

रिपोर्ट: VBN News Desk,45 दिन पहले

आगे पढ़ें

पलामू ऑनर किलिंग कांड में बड़ी कार्रवाई, पिता अगस्त कुमार महतो गिरफ्तार

इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, बेटी की हत्या में पिता गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रिपोर्ट: VBN News Desk,46 दिन पहले

आगे पढ़ें

छह वर्षीय मासूम की डंडे से पीटकर हत्या, पिता की हैवानियत से दहल उठा खेड़ियाटांगर गांव

बेटी की जान लेने के बाद पत्नी और ग्रामीणों पर भी हमला, आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पेड़ से बांधा

रिपोर्ट: VBN News Desk,48 दिन पहले

आगे पढ़ें

सरायकेला-खरसावां में अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन चुलाई अड्डे ध्वस्त

1100 किलो जावा महुआ और 40 लीटर अवैध शराब बरामद, उत्पाद विभाग का अभियान जारी

रिपोर्ट: MANISH ,51 दिन पहले

आगे पढ़ें

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

गर्भवती बच्ची और नवजात का अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा

रिपोर्ट: Amit Sahay,56 दिन पहले

आगे पढ़ें

सिमडेगा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गृह रक्षक जवान गिरफ्तार

ड्यूटी दिलाने के नाम पर मांगे थे 7 हजार रुपये, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

रिपोर्ट: VBN News Desk,58 दिन पहले

आगे पढ़ें

अपराधियों पर कपाली ओपी की सख्ती जारी, लंबे समय से फरार 9 संगीन मामलों के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता, 18 महीने से फरार चाकूबाजी सहित 9 पुराने कांडों वाला आरोपी भेजा गया जेल

रिपोर्ट: MANISH ,59 दिन पहले

आगे पढ़ें

मोबाइल पर धमकी देकर मांग रहा था रंगदारी, देवघर का युवक गिरफ्तार

कोल कंपनियों और व्यवसायियों को लेवी कॉल करने वाला आरोपी जेल भेजा गया

रिपोर्ट: VBN News Desk,61 दिन पहले

आगे पढ़ें

मौसेरी बहन से प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, 24 घंटे में आरोपी मौसा गिरफ्तार

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश नाकाम, युवक का शव पेड़ से लटकाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास

रिपोर्ट: VBN News Desk,62 दिन पहले

आगे पढ़ें

कपाली पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

सात वर्षों से फरार आरोपी को दबोचने में कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार की अहम भूमिका : एसडीपीओ

रिपोर्ट: MANISH ,63 दिन पहले

आगे पढ़ें

लातेहार पुलिस ने सुलझाई पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्या की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

आम से भरी पिकअप लूटने के लिए रची गई थी साजिश, नशा पिलाकर की गई हत्या : डीएसपी

रिपोर्ट: VBN News Desk,63 दिन पहले

आगे पढ़ें