पांकी के कुसड़ी गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
ग्रामीणों के अनुसार घटना को अंजाम गांव के ही रविंद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां ने दिया है।

पांकी,: डाल्टनगंज:पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के कुसड़ी गांव के पुरानी बथान टोला में रविवार की अहले सुबह करीब 4:00 एक ही परिवार के तीन लोगों की टांगी से काटकर हत्या कर दी गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान विजय भुइंया, उसके पत्नी हेमंती देवी, और उसके पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान ममता कुमारी के रूप में हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
ग्रामीणों के अनुसार घटना को अंजाम गांव के ही रविंद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां ने दिया है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब 3:00 बजे रविंद्र और प्रमोद के पिता महेशी भुइयां उम्र करीब 65 साल की मौत बीमारी के कारण हो गया था। पिता की मौत से गुसाए रविंद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां ने पड़ोसी विजय भुइयां, हेमंती देवी, छोटू कुमार और ममता कुमारी को ओझा गुनी के आरोप लगाकर दौड़ा दौड़ा कर टांगी और चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में विजय भुइयां, हेमंती देवी और छोटू कुमार की मौत मौके पर हो गया।
जबकि ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंचे मामले की जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद रविंद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां फरार हो गए हैं। चर्चा है कि पिछले कई वर्षों से ओझा गुनी को लेकर विवाद भी चल रहा था। मेहशी भुइयां पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। महेशी के परिजनों का कहना था कि विजय भुइयां भूत लगा दिया है। जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। गांव में आपसी समझौता कई बार किया गया था। महेशी की मौत से गुस्साए उसके परिजनों ने घटना को अंजाम दिया है।