ताज़ा-ख़बर

आगामी 5 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

रिपोर्ट: शनिरंजन 15 घंटे पहलेझारखण्ड

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।

आगामी 5 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

डुमरी - प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध आदिवासी धार्मिक स्थल सिरसी ता नाला उर्फ ककड़ोलता परिसर में रविवार को आगामी 5 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक ककड़ोलता परिसर में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने बताया कि इस दौरान आगामी 5 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा, पूजा विधि, व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।

धर्मगुरु बंधन तिग्गा ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सामूहिक प्रार्थना सह पूजा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। बैठक में राष्ट्रीय प्रचारिका कमले, शीला, संजय पहान, जून उरांव, वासुदेव भगत, श्रीराम उरांव, सुरेश भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.