होली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बंद घर से नकली विदेशी शराब बरामद
खरसावाँ के कुमार रीडिंग गांव में छापेमारी, 40 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

खरसावाँ : होली पर्व 2026 को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 25 फरवरी 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र के कुमार रीडिंग ग्राम में छापेमारी की गई। बंद घर की तलाशी के दौरान विभिन्न प्रकार की नकली विदेशी शराब, बीयर और देशी शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने कुल 16.200 लीटर देशी शराब, 13 लीटर अवैध बीयर और 11.100 लीटर नकली विदेशी शराब जब्त की। बरामदगी के बाद संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।