ताज़ा-ख़बर

केंद्रीय बजट 2026–27 पर योगदा कॉलेज में संवादात्मक सत्र

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

सत्र का संचालन वित्त विशेषज्ञ सीएमए अजय दीप वाधवा ने किया।

केंद्रीय बजट 2026–27 पर योगदा कॉलेज में संवादात्मक सत्र

रांची। योगोदा सत्संग महाविद्यालय, जगन्नाथपुर में बुधवार को “केंद्रीय बजट 2026–27 की समझ” विषय पर संवादात्मक सत्र का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ- आईक्यूएसी एवं वाणिज्य संकाय ने आईएनसीओसी के सहयोग से सेमिनार हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया।

सत्र का संचालन वित्त विशेषज्ञ सीएमए अजय दीप वाधवा ने किया। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026–27 को विद्यार्थी-हितैषी और व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हुए इसकी संरचना, प्रमुख घटकों, राजस्व एवं व्यय ढांचे, राजकोषीय नीतियों तथा चालू वित्तीय वर्ष की मुख्य विशेषताओं का विस्तार से विश्लेषण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बजट घोषणाओं की व्याख्या करने और उनके व्यावहारिक प्रभावों को समझने के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने ने रक्षा क्षेत्र, व्यवसाय, स्टार्टअप, एमएसएमई तथा आम नागरिकों पर बजट के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। कर सुधार, पूंजीगत व्यय, रोजगार सृजन तथा युवाओं और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी योजनाओं पर विशेष बल दिया गया। संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएँ रखीं और समसामयिक आर्थिक मुद्दों पर स्पष्टता प्राप्त की।

इन्हें भी पढ़ें.