ताज़ा-ख़बर

सोशल मीडिया के जाल से नाबालिगों की वापसी, पुलिस की सफलता के साथ समाज को चेतावनी

रिपोर्ट: VBN News Desk17 घंटे पहलेअपराध

सोशल मीडिया का प्रेम जाल, घर छोड़कर भागीं 10 नाबालिग लड़कियों को 25 दिनों में पुलिस ने किया बरामद

सोशल मीडिया के जाल से नाबालिगों की वापसी, पुलिस की सफलता के साथ समाज को चेतावनी

पश्चिम मेदिनीपुर : सोशल मीडिया आज जहां संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है वहीं यह एक गंभीर सामाजिक बुराई का रूप भी लेता जा रहा है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए बने प्रेम संबंधों के चलते घर छोड़कर भागी 10 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मात्र 25 दिनों के भीतर बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर हुई पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई और नासमझी में लड़कियां घर छोड़कर अलग-अलग जगहों पर चली गईं। बरामद सभी नाबालिगों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के माध्यम से सरकारी शेल्टर होम भेजा गया है। इन मामलों में एक 10वीं की परीक्षार्थी छात्रा भी शामिल है जो परीक्षा से पहले ही प्रेम जाल में फंसकर घर से भाग गई थी। पीड़ित परिजनों का कहना है कि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं होती तो बच्चियां मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों का शिकार हो सकती थीं। प्रशासन ने इसे सामाजिक चिंता का विषय बताते हुए अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने और उनसे संवाद बनाए रखने की अपील की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इन्हें भी पढ़ें.