ताज़ा-ख़बर

मेदिनीनगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को मिला लोजपा का पूरा साथ

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary5 घंटे पहलेझारखण्ड

मेदिनीनगर के सर्वांगीण विकास को विजनरी नेतृत्व अरूणा शंकर के रूप में जरूरी : विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र

मेदिनीनगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर को मिला लोजपा का पूरा साथ

लोजपा का एक-एक कार्यकर्ता अरुणा शंकर को जिताने को जी जान से करेगा मेहनत : राकेश सिंह

मेदिनीनगर (पलामू) : नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी की समर्थित उम्मीदवार अरुणा शंकर के पक्ष में समर्थन का कारवां बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को बिहार के दाऊदनगर विधानसभा के लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पलामू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने औपचारिक रूप से अपने समर्थन की घोषणा की।

समर्थन की घोषणा करते हुए विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि मेदिनीनगर के सर्वांगीण विकास के लिए एक विजनरी नेतृत्व की आवश्यकता है, जो एनडीए समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के रूप में क्षेत्र को मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि अरुणा शंकर भारी मतों से विजयी होंगी।

मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार व स्थानीय विकास की जरूरतों को देखते हुए लोजपा ने अरुणा शंकर को अपना पूर्ण समर्थन दे रही है। लोक जनशक्ति पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता अरुणा शंकर की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से मेहनत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गठबंधन नगर निगम क्षेत्र में भारी मतों से जीत दर्ज करेगा। अरुणा शंकर के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में पुनः विकास की लंबी लकीर खींची जाएगी।

मौके पर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने कहा कि लोजपा का साथ मिलने से वह काफी मजबूत स्थिति में पा रही हैं। उन्होंने इसके लिए लोक जन शक्ति बिहार राज्य के दाउदनगर विधायक डॉ प्रकाश चंद्र व पलामू लोजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

इन्हें भी पढ़ें.