अरुण शंकर सहित भाजपा समर्थित सभी प्रत्याशी जीतेंगे निगम का चुनाव : भानु प्रताप शाही
मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र को करूंगी विकसित : अरुणा शंकर

चुनाव जीतने पर अरुण शंकर बनाएंगे बेहतर नगर निगम : डॉ प्रकाश चंद्र भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम की भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन नावाटोली में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सह निगम चुनाव प्रभारी भानु प्रताप शाही, बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह चुनाव प्रभारी मनोज सिंह, विधायक आलोक चौरसिया, श्याम नारायण दुबे व जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने संयुक्त रूप से चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया।
कार्यालय उद्घाटन अवसर पर सभी ने एक स्वर में भाजपा समर्थित उमीदवार अरुणा शंकर को क्रम संख्या 01 पर एयर कंडीस्नर छाप पर मुहर लगाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। मौके पर बिहार के दाउदनगर विधायक डा. प्रकाश चंद्र व पलामू जिला लोजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा की।
मौके पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सह निगम चुनाव प्रभारी भानु प्रताप शाही ने कहा कि पूरे झारखंड में 48 स्थान पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मैदान में हैं। मेदिनीनगर निगम की प्रत्याशी अरुणा शंकर समेत सभी के सभी प्रत्याशी बड़ी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हर निगम क्षेत्र के लिए प्रभारी की नियुक्ति की गई है ताकि सभी भाजपा समर्थित प्रत्याशी की झोली में जाए। कहा कि बिहार के दाउदनगर के लोजपा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र व पलामू जिला अध्यक्ष राकेश सिंह पूरी कमेटी व कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में साथ देने की घोषणा कर दी है।
मौके पर विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से चुनाव जीतने का काम करती है। इस बार भी भाजपा कार्यकर्ता पूरे जी जान से अरुणा शंकर को जिताने में लग गए हैं।
बिहार के दाउदनगर विधायक ठाकुर प्रकाश चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हनुमान लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान हैं और वे चिराग पासवान के हनुमान हैं। उनके आदेश पर भाजपा प्रत्याशी अरुणा शंकर को समर्थन देने पहुंचे हैं। अरुणा शंकर का पिछला कार्यकाल भी बेहतर रहा है। चुनाव जीतने पर आने वाले दिनों में मेदिनीनगर को बेहतर निगम बनाएंगी।
मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सह चुनाव प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि पूरे दमखम के साथ बीजेपी कार्यकर्ता चुनावी समर में कूद गए हैं। हर हाल में अरुणा शंकर को विजयी श्री दिलाना भाजपा का लक्ष्य है। मौके पर जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि एनडीए घटक दल अपने-अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ अरुणा शंकर को चुनाव जीतने निकल पड़े हैं।
मौके पर लोजपा के पलामू जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पूरे जोश व खरोश के साथ लोजपा के एक-एक कार्यकर्ता अरुणा शंकर को जिताने में आज से लग गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आलाकमान का फैसला सर्वोपरि होता है।
इसके पूर्व अरुणा शंकर ने कहा एनडीए गठबंधन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के आभारी हैं। इनका पूरा सहयोग उन्हें मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में पूरे दमखम के साथ लग जाने का आह्वान किया। कहा कि वे चुनाव जीतने पर मेदिनीनगर निगम क्षेत्र को विकसित बनाने का काम करेंगी।