ताज़ा-ख़बर

बहलोलवा सहित नगर निगम क्षेत्र के हर एक गली को करूंगी चकाचक, क्षेत्र का होगा व्यापक विकास : नम्रता त्रिपाठी

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary5 घंटे पहलेझारखण्ड

नगर निगम महापौर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने बहलोलवा में लोगों से बेंच छाप पर मोहर लगाकर जिताने की अपील की

बहलोलवा सहित नगर निगम क्षेत्र के हर एक गली को करूंगी चकाचक, क्षेत्र का होगा व्यापक विकास : नम्रता त्रिपाठी

मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर नगर निगम की कांग्रेस समर्थित महापौर प्रत्याशी नम्रता त्रिपाठी ने रविवार को बहलोलवा सहित कई वार्डों में अपने पक्ष में वोट मांगा। उन्होंने कहा कि बेंच छाप पर मोहर लगाकर उन्हें अपार बातों से विजयी बनाएं।‌ उन्होंने लोगों से कहा कि विकास से कोसों दूर रखे गए गांव बहलोलवा को चकाचक करने का काम करेंगी।

सड़क से लेकर नाली तक का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही शहर जैसा स्ट्रीट लाइट लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे एक जुझारू पिता पूर्व मंत्री केंद्र त्रिपाठी की पुत्री हैं। चुनाव जिताया जाएगा तो वह मेयर बनकर इस क्षेत्र का भरपूर विकास करेंगे। विकास की राशि को किसी भी हाल में लूटने नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि वे नगर निगम के लिए कुछ करना चाहती हैं। उनका फर्ज रहेगा कि निगम को स्वच्छ व सुंदर बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं व युवाओं को ऊंचाइयों तक लेकर जाना चाहती हैं । कहा कि बेंच छाप यह चुनाव चिन्ह केवल उनका नहीं बल्कि नगर निगम क्षेत्र के युवाओं, छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर रहा है। उसमें क्षमता है निगम को स्वच्छ सुंदर बनाते हुए लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जा सके। जनसंपर्क अभियान में नम्रता त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

इन्हें भी पढ़ें.