ताज़ा-ख़बर

दुमका दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म प्रयास के विरोध पर महिला और मासूम की हत्या

रिपोर्ट: VBN News Desk18 घंटे पहलेअपराध

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्य से आरोपी गिरफ्तार, 5200 रुपये व मोबाइल बरामद

दुमका दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म प्रयास के विरोध पर महिला और मासूम की हत्या

दुमका : नगर थाना क्षेत्र में महिला और छह वर्षीय बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 फरवरी को सदर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक कार्यालय के पीछे बरामदे में दोनों के शव मिलने के बाद कांड संख्या 29/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने बताया कि विशेष टीम के गठन के बाद तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर 13 फरवरी को 40 वर्षीय जैनुल हक उर्फ जैनुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांदो गांव का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 10 फरवरी की रात उसने महिला को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट से महिला की मौत हो गई। घटना उजागर न हो इसलिए छह वर्षीय बच्ची की भी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त गमछा, कपड़े, मृतका के कागजात, 5200 रुपये और मोबाइल बरामद कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

इन्हें भी पढ़ें.