डीएवी आनंदस्वामी पब्लिक स्कूल, हेहल में विवित्सा का आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम सहित कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा
कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन डॉ एम सी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

रांची: रांची स्थित डीएवी आनंदस्वामी पब्लिक स्कूल, हेहल में विवित्सा का आयोजन किया गया। विवित्सा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विज्ञान और कला प्रदर्शनी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में कक्षा 5,6 और 7 के बच्चों ने विभिन्न प्रकार मॉडल के जरिये विज्ञान से जुड़ी कई जानकारियां साझा की। विज्ञान प्रदर्शनी में साइंस, आटर््स, हिंदी, मैथ्स, संस्कृत, इंग्लिश और एसएसटी विषयों से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किया गया। इस दौरान कला प्रदर्शनी भी लगाई गई थी जिसमें बच्चों द्वारा कैनवास पर उकेरी गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया था।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन डॉ एम सी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक आज के दौर में बच्चों को गढ़ने का सशक्त जरिया हैं। वे इसके लिए काफी मेहनत करते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में प्रिंसिपल रिशू चौधरी, शिक्षिका जॉली नंदी, अर्चना बर्नवाल, मनिका कुमारी, विभा मिश्रा, सुषमा झा, डॉ अर्चना कुमारी ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।