ताज़ा-ख़बर

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार की कार्रवाई, रंगदारी व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: MANISH 7 घंटे पहलेअपराध

निर्मल नगर में छापेमारी कर संतोष गोप उर्फ बावला दबोचा, कई गंभीर मामलों में रहा है संलिप्त

कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार की कार्रवाई, रंगदारी व जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

चांडिल : कपाली ओपी कांड संख्या 203/2025 में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 29 दिसंबर 2025 को कपाली ओपी क्षेत्र के ग्राम डोबो में एक स्थानीय निवासी से रंगदारी की मांग की गई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वादी के आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कपाली ओपी प्रभारी पु.अ.नि. धीरंजन कुमार के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में 14 फरवरी को सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में छापेमारी कर नामजद आरोपी संतोष गोप उर्फ बावला (28) को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर सोनारी थाना में हत्या, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के साथ हसनैन अंसारी, रंजीत कुमार सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इन्हें भी पढ़ें.