ताज़ा-ख़बर

वासेपुर में फायरिंग से सनसनी, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को लगी गोली

रिपोर्ट: VBN News Desk16 घंटे पहलेअपराध

घायल हैदर उर्फ बबली अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की घेराबंदी व जांच तेज

वासेपुर में फायरिंग से सनसनी, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर को लगी गोली

धनबाद : वासेपुर इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल हैदर को उपचार के लिए अशर्फी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। एहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले में अब तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें.