ताज़ा-ख़बर

गया के जंगल में बड़ी बरामदगी, गुफा से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

रिपोर्ट: VBN News Desk16 घंटे पहलेअपराध

नक्सली साजिश नाकाम, लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन सफल

गया के जंगल में बड़ी बरामदगी, गुफा से 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित विस्फोटक सामग्री जब्त

गया : जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत लाडूईया पहाड़ स्थित सिंघवा स्थान के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त सर्च अभियान के दौरान एक गुफा से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सुरक्षाबलों ने गुफा में छिपाकर रखे गए करीब 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 150 कमर्शियल इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर और लगभग 1000 कोदेक्स कमर्शियल तार बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह सामग्री नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जमा की गई थी। खुफिया इनपुट के आधार पर चलाए गए अभियान में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली जिसके बाद यह बड़ी खेप बरामद हुई। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई होने से संभावित बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है। बरामद सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने कहा है कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.