ताज़ा-ख़बर

गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव

रिपोर्ट: VBN News Desk14 घंटे पहलेअपराध

निमियाघाट थाना क्षेत्र में सनसनी, पुलिस जांच तेज; क्षेत्र में आक्रोश और मातम

गिरिडीह में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या, जंगल में मिला अधजला शव

गिरिडीह : जिले में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या से सनसनी फैल गई है। उनका अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल से बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई थी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेड़ के पत्तों से जलाने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। निमियाघाट एवं डुमरी थाना पुलिस संयुक्त रूप से मामले की छानबीन में जुटी है। राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के प्रभावशाली राजनीतिक व्यक्तित्व थे। वर्ष 2016 में जिला परिषद चुनाव जीतने के बाद वे अध्यक्ष बने थे। क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ और लोकप्रियता मानी जाती थी। उनकी हत्या की खबर फैलते ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि राकेश महतो पार्टी के सक्रिय नेता थे और आम लोगों के बीच उनकी गहरी पैठ थी। इधर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें.