ताज़ा-ख़बर

कुख्यात पप्पू सहनी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एएसआई को लगी गोली, क्षेत्र में हड़कंप

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेअपराध

पप्पू सहनी और उसका भाई हथियार तस्करी और एटीएम फ्रॉड मामले में पूर्व में जेल भी जा चुका है, विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं

कुख्यात पप्पू सहनी गिरफ्तार, मुठभेड़ में एएसआई को लगी गोली, क्षेत्र में हड़कंप

ग़ज़नफर इकबाल, मुजफ्फरपुर: शहर के बेला थाना क्षेत्र में आज दोपहर बड़ी आपराधिक घटना हुई, साइबर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गया, बताया जा रहा है साइबर पुलिस को सूचना मिली की कुख्यात पप्पू सहनी इलाके में मौजूद है और अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है, साइबर पुलिस को उसकी तलाश काफी दिनों से थी, पक्की सूचना मिलने पर साइबर पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के लिए एटीएम में छापेमारी की, पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने पुलिस पर गोली चला दी जिससे एएसआई को पेट में गोली लग गई और वह लहुलुहान अवस्था में गिर गए.

साथी पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर गोली चलाई जिससे पप्पू सहनी घायल हो गया, गोली उसके पैर में लगी, बाकी अपराधी तो भाग गए लेकिन घायल पप्पू सहनी को पकड़ लिया गया,आनन-फानन में वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायल एएसआई को नीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सूचना मिलते ही एसएसपी कयांतेश कुमार मिश्रा,डीआईजी चन्दन कुशवाहा तथा सीटी एसपी हबीबुल्लाह अंसारी घायल एएसआई विकास कुमार का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, फिर घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल किया, पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है, बताया जा रहा है की पप्पू सहनी अपने भाई के साथ मिलकर साइबर अपराध का गिरोह चलाता है.

पप्पू सहनी और उसका भाई हथियार तस्करी और एटीएम फ्रॉड मामले में पूर्व में जेल भी जा चुका है, विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं,पुलिस इससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है और इसके साथियों की गिरफ्तारी मे लग गई है, अपराधियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस कर रही है, बताया जा रहा है पूरे उत्तर बिहार में पप्पू सहनी का नेटवर्क है,फिलहाल टीम बनाकर जांच करने का आदेश डीआईजी ने दे दिया है, बताया जा रहा कि घायल एएसआई विकास कुमार मूल रूप से सीवान जिले के ऊंधा गांव के रहने वाले हैं और अभी वह बेला थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत है, साइबर पुलिस की में वह भी शामिल थे, सभी पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में रेड करने पहुंचे थे,पेट में गोली लगने से स्थिति नाज़ुक बनी हुई है, घायल पप्पू सहनी भी पुलिस गिरफ्त में हैं और उसका भी इलाज कराया जा रहा है, डीआईजी चन्दन कुशवाहा ने प्रेस को बताया है कि जल्द ही इसके पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया जाएगा और फिर आगे इसकी जानकारी मुहैया कराई जाएगी

इन्हें भी पढ़ें.