ताज़ा-ख़बर

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित

रिपोर्ट: VBN News Desk49 दिन पहलेझारखण्ड

निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित

By Ajay Kumar

पाकुड़ :- फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रोजेक्ट जागृति - बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी, पाकुड़ में निःशुल्क हाइड्रोसिल ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर उपायुक्त मनीष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में डीएस डॉ. मनीष कुमार सिन्हा की उपस्थिति में भीबीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, सर्जन डॉ. दीपांकर मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा कुल 3 हाइड्रोसिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस प्रकार के निःशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति आगे आएं और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।

वहीं सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया से बचाव एवं उपचार के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। समय पर उपचार से इस बीमारी को पूर्णतः नियंत्रित किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें.