ताज़ा-ख़बर

महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेबिहार

शोभायात्रा गोला रोड से निकलकर, गरीबनाथ मंदिर, सोनार पट्टी, हरिसभा चौक,कल्याण, मोतीझील, इस्लामपुर होते हुए पुनः गोला रोड पहुंचीं.

महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Mujjafarpur: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, काफी धूमधाम के साथ शिवजी की बारात निकाली गई, इस अवसर पर शहर के अलावा गांव से भी लोग पहुंच रहे थे, छाता बाज़ार स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में लंबी कतारें लगी थी, भगदड़ से बचने के महिलाएं और पुरुष की अलग-अलग कतारें लगाई गई थी, सेवा दल, पुलिस बल और शांति समिति के लोग बेहतर व्यवस्था बनाए हुए थे, जिला प्रशासन के अधिकारियों की भी मुस्तैदी थी,नगर थानाध्यक्ष, एसडीपीओ -1 सुरेश कुमार, डीसीएलआर पुर्वी भी यात्रा की लगातार निगरानी कर रहे थे, सेवा दल के संयोजक केदार प्रसाद दल के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए हुए थे.

शोभायात्रा गोला रोड से निकलकर, गरीबनाथ मंदिर, सोनार पट्टी, हरिसभा चौक,कल्याण, मोतीझील, इस्लामपुर होते हुए पुनः गोला रोड पहुंचीं, इस दौरान प्रशासन चाक चौबंद थी तथा पुरी यात्रा का वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही थी, शिवजी के साथ माता पार्वती जी की भी शोभायात्रा निकाली गई, भाईचारगी और एकता की मिसाल कायम रही,इस अवसर पर पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव वसीउल हक़ रिज़वी, समाजसेवी सह शान्ती समिति के सदस्य पाले खां, निगम पार्षद के पी पप्पू, पूर्व पार्षद सह जिला शांति समिति सदस्य रेयाज अंसारी, शाहिद इकबाल मुन्ना, शांति समिति सदस्य शीतल गुप्ता, जदयू नेता इरशाद हसन गुड्डू के अलावा शहर के गणमान्य, बुद्धि जीवी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे,

इन्हें भी पढ़ें.