ताज़ा-ख़बर

ABVP झारखंड के चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग का समापन, रामगढ़ जिला प्रमुख डॉ. आशीष कुमार और जिला संयोजक बने सुदीप महतो

रिपोर्ट: VBN News Desk12 घंटे पहलेझारखण्ड

संगठन के कार्यों को निष्ठा और समर्पण भाव से बढ़ाएंगे आगे : सुदीप महतो

ABVP झारखंड के चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग का समापन, रामगढ़ जिला प्रमुख डॉ. आशीष कुमार और जिला संयोजक बने सुदीप महतो

रामगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झारखंड प्रांत के चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग का समापन रविवार को हुआ। समापन सत्र के दौरान प्रदेश के 24 जिलों के जिला संयोजकों की घोषणा की गई। रामगढ़ जिले के लिए डॉ. आशीष कुमार को जिला प्रमुख और सुदीप कुमार महतो को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुदीप कुमार महतो ने प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के कार्यों को निष्ठा और समर्पण भाव से आगे बढ़ाएंगे। सुदीप कुमार महतो को जिला संयोजक बनाए जाने पर झारखंड-बिहार क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोसमि, प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवलेश सिंह, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, पूर्व SFD सह संयोजक राजेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश सह मंत्री गौतम कुमार महतो, पूर्व विभाग सह संयोजक अंशु पांडेय, डॉ. मनोज कुमार, विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता, विभाग सह संयोजक उज्ज्वल साव, विभाग छात्रा प्रमुख निधि कुमारी, कुश श्रीवास्तव, पूर्व जिला संयोजक शुभम गिरी, पूर्व नगर मंत्री नीतेश कुमार मोदी सहित राजू कुमार, पंकज कुमार, अमित महतो, अभिषेक पांडेय, शिवानी कुमारी, अंजनी कुमारी, अभिषेक कुमार आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला संयोजकों से अपेक्षा जताई कि वे संगठन को मजबूत बनाते हुए छात्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इनपुट : रामगढ़ से दिलीप करमाली की रिपोर्ट

इन्हें भी पढ़ें.