ताज़ा-ख़बर

दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन प्रेमी संग फरार

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

घटना के बाद वर और वधू पक्ष के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा।

दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन प्रेमी संग फरार

कोडरमा, मरकच्चो प्रखंड के दशारो गांव में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन शादी से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारातियों संग लौटना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंडडीह जयनगर निवासी राजमणी कुमार (पिता रामखेलावन ठाकुर) की शादी दशारो निवासी बालेश्वर ठाकुर की पुत्री के साथ 20 अप्रैल की रात तय थी। निर्धारित समय पर बारात दुल्हन के घर पहुंची और स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। कई वैवाहिक रस्में भी पूरी हो चुकी थीं।

इसी दौरान दुल्हन अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वह अपने प्रेमी रवि रजक (पिता राजेन्द्र रजक) के साथ पहले से योजना बनाकर मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गई।

घटना के बाद वर और वधू पक्ष के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। वर पक्ष ने इसे धोखा बताते हुए नाराजगी जाहिर की। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें.