ताज़ा-ख़बर

बीएलओ के रूप में ड्यूटी के बाद आंगनबाड़ी सेविका शशि देवी का निधन

रिपोर्ट: Shailendra Tiwary15 घंटे पहलेझारखण्ड

रविवार को भी दिनभर अभियान से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहीं।

बीएलओ के रूप में ड्यूटी के बाद आंगनबाड़ी सेविका शशि देवी का निधन

हैदरनगर (पलामू) : स्थानीय प्रखंड के बिलासपुर गांव निवासी आंगनबाड़ी सेविका शशि देवी का रविवार की रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह बिलासपुर- 01 आंगनबाड़ी केन्द्र की सेविका थी। जानकारी के अनुसार एसआईआर अभियान में शशि देवी बीएलओ के रूप में लगातार कार्य कर रही थीं।

रविवार को भी दिनभर अभियान से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहीं। रात में खाना खाने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई व हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। सोमवार को देवरी कला स्थित सोन नदी तट पर विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की खबर मिलते ही मुखिया राज कुमार राम समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक और परिचित उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

शशि देवी अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गई हैं। उनके निधन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा और पर्यवेक्षिका शोभा कुमारी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इन्हें भी पढ़ें.