पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने जादूगोड़ा और जमशेदपुर में किया दशमी महाभोग का वितरण
इस प्रकल्प की शुरुआत उन्होंने 2017 में नवरंग मार्केट दुर्गा पूजा कमिटी का अध्यक्ष रहते हुए की थी l जिसे लगातार पांच वर्ष उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए चलाया l

जमशेदपुर : पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमिटियों की मजबूत आवाज़ के रूप में काम कर रही पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति इस बार कई कार्यों से चर्चा में रही l सर्वाधिक चर्चा इस बात की हुई की समिति के वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने एक नए कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमे सुदूर ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों की दुर्गा पूजा कमिटियों को महाभोग निर्माण के लिए सुखा राशन का वितरण करना रहा l
हर साल की तरह इस साल भी विजय दशमी के अवसर पर आशीष गुप्ता अपनी टीम के साथ जादूगोड़ा क्षेत्र में सहित जमशेदपुर में निकले और सभी लोगों तक विजयादशमी की शुभकामनाओं के साथ बूंदी महाभोग का वितरण किया l अपने घरो तक पहुंचा कर महाभोग पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे और शुभकामनाओं के आदान -प्रदान के बीच लोगों ने महाभोग का आनंद लिया l वरीय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया की महाभोग वितरण के इस प्रकल्प की शुरुआत उन्होंने 2017 में नवरंग मार्केट दुर्गा पूजा कमिटी का अध्यक्ष रहते हुए की थी l जिसे लगातार पांच वर्ष उन्होंने अध्यक्ष रहते हुए चलाया l
कोरोना काल में जिला प्रशासन ने सीलबंद भोग वितरण के लिए उनकी काफी सराहना की थी l पहले ये कार्यक्रम केवल जादूगोड़ा क्षेत्र में चल रहा था l उसके बाद जब उन्होंने पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला उसके बाद से ये कार्यक्रम पूरे जिले भर में चलाया जा रहा है l जहाँ तक पूजा कमिटियों को सुखा राशन वितरण करने की बात है तो इस बार इसे लघु रूप में चलाया गया था l पूजा कमिटियों की मांग और आवशयकता को देखते हुए अगले वर्ष इसे और भी वृहत रूप में चलाया जायगा l ताकि पूरे जिले में दुर्गोत्सव को और भी भव्य बनाया जा सके l