ताज़ा-ख़बर

दिवंगत मजदूर के आश्रित को 10 लाख का बीडीओ ने सौंपा चेक

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार14 घंटे पहलेझारखण्ड

ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमड़ापाड़ा प्रमोद कुमार गुप्ता के हाथों यह चेक प्रदान किया गया।

दिवंगत मजदूर के आश्रित को 10 लाख का बीडीओ ने सौंपा चेक

पाकुड़। जिला प्रशासन के प्रयास से मजदूर दिवंगत विनोद हेम्ब्रम के आश्रित उनकी पत्नी मुखी टुडू को दस लाख रुपए का चेक बुधवार को दिया गया।

लेह-लद्दाख में कार्य के दौरान विनोद हेम्ब्रम की मृत्यु होने पर ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का 10 लाख का चेक उपायुक्त पाकुड़ के आदेश पर अमड़ापाड़ा प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मुखिया, प्रधान, पंचायत सचिव, परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अमड़ापाड़ा प्रमोद कुमार गुप्ता के हाथों यह चेक प्रदान किया गया।

इन्हें भी पढ़ें.