ताज़ा-ख़बर

चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ने मनिका में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

रिपोर्ट: अभय कुमार82 दिन पहलेराजनीति

बैठक में मोदी सरकार के 9 साल का किए गए कार्यों के बारे में भी उल्लेख किया गया

चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी  ने मनिका में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Manika : चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने दिन शुक्रवार को मनिका के बीआरसी रोड स्थित बबन पासवान के मकान में प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से जान पहचान की गई बैठक में सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर एवं राष्ट्रीय गीत गा कर बैठक की आगे की कार्यक्रम चालू की गई.

9.jpg

बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील किया गया कि आप लोग तन मन लगाकर पार्टी का कार्य करें ताकि पिछले बार से भी ज्यादा अंतर से चतरा लोकसभा क्षेत्र में भाजपा विजय प्राप्त कर सके बैठक में मोदी सरकार के 9 साल का किए गए कार्यों के बारे में भी उल्लेख किया गया.

मौके पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह मनिका पश्चिमी जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार मंडल उपाध्यक्ष धर्मजीत राय मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी मीना देवी वृंदा देवी ध्रुव कुमार पांडे छोटू राजा लव कुमार दुबे बबन कुमार पासवान अजय प्रसाद मंदीप कुमार पंकज यादव विकास कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

इन्हें भी पढ़ें.