ताज़ा-ख़बर

ईद की खुशियों में रंगे बच्चे: आईफा इंटरनेशनल में ईद कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट: VBN News Desk1 घंटे पहलेझारखण्ड

रांची के बच्चों ने दिखाई अपनी कला की झलक, जीते पुरस्कार

ईद की खुशियों में रंगे बच्चे: आईफा इंटरनेशनल में ईद कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

रांची। आईफा इंटरनेशनल, रांची के तत्वावधान में बच्चों के बीच ईद कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए सुंदर-सुंदर ईद कार्ड तैयार किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कला के प्रति रुचि बढ़ाना तथा ईद जैसे पवित्र पर्व की खुशियों को रचनात्मक तरीके से व्यक्त करना था। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक और रंग-बिरंगे कार्डों ने सभी का मन मोह लिया। जिन प्रतिभागियों के कार्ड विशेष रूप से उत्कृष्ट पाए गए, उन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जैनम उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ बच्चों की कला प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सैफ इक़बाल, सीनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशन्स), सेंटम फाउंडेशन शामिल थे, जिन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए कार्डों का मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर आईफा इंटरनेशनल के डायरेक्टर मोहम्मद साबिर हुसैन के द्वारा विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी को होली की शुभकामनाएँ भी दी गईं।

विजेताओं की सूची:

सीनियर वर्ग:

  • प्रथम: अनम फातिमा
  • द्वितीय: अली
  • तृतीय: मिरकात

जूनियर वर्ग:

  • प्रथम: सयांन अब्दुल्ला
  • द्वितीय: हुमैरा नसीम
  • तृतीय: आयरा तहरीम एवं अमर अब्दुल्ला

सांत्वना पुरस्कार: आयना, नायरा, हानिया एवं अलिजा।

अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती रहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें.