ताज़ा-ख़बर

धनबाद से रांची जा रही श्री गोकुल यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर उड़े परखच्चे 40 से अधिक यात्री घायल पांच रांची रेफर दो की मौत

रिपोर्ट: VBN News Desk41 दिन पहलेझारखण्ड

यात्री बस और कोयला लदे ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी के उड़े परखच्चे

धनबाद से रांची जा रही श्री गोकुल यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर उड़े परखच्चे 40 से अधिक यात्री घायल पांच रांची रेफर दो की मौत

घायल में बच्चे महिलाएं शामिल किसी का सर फटा तो किसी का टूटा पैर यात्री बस के चालक की लापरवाही से हुआ हादसा गलत तरीके से कर रहा था गाड़ी का ओवरटेक एक महिला यात्री और चालक की हुई है मौत

रामगढ़ : रामगढ़ के छत्तर मांडू समाहरणालय के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें एक ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हुई हुई जिससे दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए बस में सवार 40 यात्री जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल है गंभीर रूप से घायल हो गए एक महिला यात्री और चालक की मौत हो गई। रामगढ़ के सदर अस्पताल में 30 घायलों का इलाज किया गया। पांच यात्रियों की स्थिति नाजुक थी जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। लगभग सभी घायल यात्रियों के सर पर और पैर पर चोट आई है किसी का सर फट गया तो किसी के पैर की हड्डी टूट गई है। श्री गोकुल यात्री बस धनबाद से रामगढ़ होते हुए रांची जा रही थी छतर मांडू के रामगढ़ समाहरणालय के समीप श्री गोकुल यात्री बस का चालक काफी तेज गति से बस को चलते हुए एक गाड़ी को गलत तरीके से ओवरटेक कर रहा था जिसके कारण यात्री बस और कोयला लदे ट्रक की आपस में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। यात्री बस और ट्रक में टक्कर होने के बाद बस में सवार महिला यात्रियों बच्चों और अन्य लोगों की चीज से पूरा वातावरण गूंज उठा। बस और ट्रक की टक्कर की आवाज और बस में सवार बच्चे महिला और अन्य यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को निकलना शुरू किया इस बीच रामगढ़ थाना के दरोगा अनिल कुमार सिंह भी पुलिस दल के साथ वहां पहुंच गए और युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से बगल ही स्थित सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों की टीम ने घायलों का बेहतर तरीके से इलाज शुरू किया इलाज के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि पांच यात्रियों की हालत बेहद नाजुक है जिनको बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के द्वारा एक महिला और एक चालक को मृत घोषित किया गया। घायल यात्रियों के अनुसार दुर्घटना यात्री बस के चालक की लापरवाही और तेजी से बस चलने के कारण हुई है। चालक बस को तेजी से चला रहा था यात्रियों के द्वारा बार-बार टोकने के बावजूद बस की गति कम नहीं कर रहा था और फिर गलत तरीके से एक गाड़ी का ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। बस में सवार अधिकतर यात्री बोकारो धनबाद और रांची के रहने वाले हैं। सभी घायलों को रामगढ़ थाना के दरोगा अनिल कुमार सिंह के द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इन्हें भी पढ़ें.