ताज़ा-ख़बर

फैक्ट्री के अंदर मजदूरों के बीच लड़ाई

रिपोर्ट: VBN News Desk95 दिन पहलेअपराध

एक मजदूर की मौत

फैक्ट्री के अंदर मजदूरों के बीच लड़ाई

रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के वनांचल कोनकास्ट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में होली की देर रात (सोमवार) मजदूरों के दो गुटों के बीच आपस में लड़ाई हो गई जिसमें एक मजदूर ने दूसरे मजदूर पर धारदार लोहे के रड से हमला कर दिया।जिससे विपत भारती नामक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित किया। घटना के बाद फैक्ट्री के अंदर मजदूरो में दहशत फैल गया है।पुलिस जांच कर रही कि आखिर लड़ाई का कारण क्या रहा।किन कारणों से दोनों मजदूरों के बीच इस तरह की जानलेवा हमला जैसी घटना हुई है।जिसके कारण विपत भारती नामक युवक की मौत हो गई।हालांकि गोला पुलिस ने चाकू मारने वाले मजदूर मंजय कुमार सारण को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार का रहने वाला है।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।वही आज सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें.