ताज़ा-ख़बर

मनिका में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न

रिपोर्ट: अभय कुमार56 दिन पहलेझारखण्ड

चुनाव को लेकर की गई चर्चा

Manika मनिका प्रखंड क्षेत्र के राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाली प्रसाद यादव के मकान में दिन शुक्रवार को राजद पार्टी की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई संपन्न जिसमें राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि हम लोग इंडिया गठबंधन के लिए एकजुट होकर काम करे उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि झारखंड मे लोकसभा का तीसरा चरण का चुनाव होने जा रहा है जिसे लेकर हम लोग सभी राजद कार्यकर्ता पलामू लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार ममता जी के लिए चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन में हम सभी इंडिया गठबंधन के पार्टी एक जुट होकर कार्य करें ताकि हम लोगों को विजय प्राप्त हो सके उन्होंने कहे की इंडिया गठबंधन के सभी पार्टी अगर संगठित होकर कार्य करेंगे तभी नरेंद मोदी को हटाया जा सकता है और भारत की संविधान का रक्षा किया जा सकता है 41.jpg

उन्होंने कहे की भारतीय जनता पार्टी बाबा भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को बदलने के फिराक में लगा हुआ है अगर फिर से भारतीय जनता पार्टी की बहुमत 400 के पार हो गई तो भारत का संविधान से खिलवाड़ किया जा सकता है जिसे हम सभी इंडिया गठबंधन के पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर रोक सकते हैं उन्होंने प्रेस के माध्यम से चतरा लोकसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं से अपील किया कि इंडिया गठबंधन मे खुलकर कार्य करें और इंडिया गठबंधन को चतरा लोकसभा क्षेत्र से विजय बनावे

मौके पर रघुपाल सिंह बाली प्रसाद यादव देववंश प्रसाद यादव जितेंद्र प्रसाद यादव रामसेवक उरांव मोहन यादव रंजीत यादव राजेश्वर यादव दामोदर यादव धीरेंद्र यादव दिनेश सिंह अरविंद यादव संतोष यादव अनिल विश्वकर्मा समेत सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे

इन्हें भी पढ़ें.