पी एम श्री राजकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुटवा और राजकीय बुनियादी उच्च विद्यालय कुरुमगढ़ के 65 बच्चों के बीच साइकिल का वितरण
शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है, इसलिए सभी बच्चे इस सुविधा का लाभ उठाएं और मन लगाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।"

चैनपुर। प्रखंड परिसर में गुरुवार को सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत दो अलग-अलग स्कूलों के कुल 65 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। जिससे दूर-दराज से आने वाले इन छात्र-छात्राओं का पढ़ाई का सफर अब बेहद आसान हो जाएगा।इस वितरण कार्यक्रम में पी एम श्री राजकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुटवा स्कूल के कुल 23 बच्चों को साइकिल मिली, जिसमें 9 छात्राएं और 14 छात्र शामिल हैं।
वहीं राजकीय बुनियादी उच्च विद्यालय कुरुमगढ़ के कुल 42 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई, जिसमें 20 छात्राएं और 22 छात्र शामिल हैं। साइकिल पाकर सभी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) यादव बैठा और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी (बीडब्ल्यूओ) पूर्ण शंकर भगत,(बीपीओ) सत्येन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से बच्चों को साइकिल सौंपी।मौके पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा, "साइकिल सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों, विशेषकर बेटियों के स्वावलंबन और सशक्तीकरण का माध्यम है। दूरी के कारण अब किसी भी बच्चे की पढ़ाई नहीं छूटेगी।
साइकिल मिलने से बच्चों का समय बचेगा और वे सुरक्षित व समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे। शिक्षा ही विकास की पहली सीढ़ी है, इसलिए सभी बच्चे इस सुविधा का लाभ उठाएं और मन लगाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।" वहीं बीडीओ यादव बैठा ने भी सभी छात्र-छात्राओं को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रवि बेक (प्रधानाध्यापक कुरुमगढ़)सूरजनाथ सिंह (प्रधानाध्यापक कुटवा) सत्येन्द्र प्रसाद (बीपीओ)और अनेक अभिभावक उपस्थित थे।