मां देवी दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ पड़े दर्जनों श्रद्धालु, उपायुक्त ने किया शुभारंभ
बुजुर्ग सदस्यों को भी सम्मानित किया गया तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा नारियल फोड़ कर मां देवी दुर्गा का पट खोला गया।

पाकुड़। शहर के भगत पाड़ा स्थित सरस्वती पुस्तकालय के पास सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य तरीके से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कहा जाता है कि जब पाकुड में राजा का शासन रहा करता था तब से इसी स्थान पर मां देवी दुर्गा की आराधना व पूजा अर्चना की जा रही है।
इस वर्ष भी भव्य तरीके से मां देवी दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है। मां देवी की षष्ठी पूजा हेतु पट खोलने के पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त,अनुमंडल पदाधिकारी, आईटीडीए पदाधिकारी पहुंचे। सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों ने इन सभी को पुष्प गुच्छ एवं पौधे देकर तथा चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।
साथ ही साथ बुजुर्ग सदस्यों को भी सम्मानित किया गया तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा नारियल फोड़ कर मां देवी दुर्गा का पट खोला गया। पट खोलते ही मां देवी दुर्गा का दर्शन करने दर्जनों श्रद्धालु उमड़ पड़े। फिर षष्ठी पूजा का शुभारंभ विधिवत किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अम्लाकुसुम सिन्हा सहित कमेटी के सदस्य एवं दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।