डॉ रजनी शर्मा चंदा को दिल्ली में मिला "राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2026"
डॉ रजनी स्वर्णिम कला कुंज मंच की संस्थापक हैं और साहित्य के क्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धियां हैं।

Ranchi: भारत के प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन 'संपर्क क्रांति परिवार' के द्वारा महिला श्री शक्ति स्वरूपा भव्य भारत के दिव्य विभूतियों के रूप में डॉक्टर रजनी शर्मा 'चंदा' का चयन शिक्षा ,चिकित्सा, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम 14 मार्च 2026 को लाजपत भवन ऑडिटोरियम, लाजपत नगर, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। मूलतः बिहार की और रांची , झारखंड में रहने वाली डॉ रजनी शर्मा जिन्होंने बच्चों के बौद्धिक क्षमता के विकास पर अपना शोधकार्य किया है।वह महिला तथा बाल कल्याण के लिए समाज में सेवा कार्य करती रहती हैं। होम्योपैथी बायोकेमिक चिकित्सा के क्षेत्र में निशुल्क परामर्श कैंप के आयोजन के द्वारा जनकल्याण का कार्य करती हैं। सैन्यकर्मियों को निशुल्क परामर्श देती हैं।
डॉ रजनी स्वर्णिम कला कुंज मंच की संस्थापक हैं और साहित्य के क्षेत्र में उनकी विशेष उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों को देखते हुए 'संपर्क क्रांति परिवार' के द्वारा उन्हें 'राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2026' से राजधानी दिल्ली में अलंकृत करने का निर्णय लिया है।मंच संस्थापक श्री शिव विनायक शर्मा, डॉ शशिबाला, पद्मजा, विकास कुमार वैद्य, योगेश कुमार पटेल, राजवीर कुमार, मेजर जनरल गोपाल थपलियाल, राष्ट्रीय महासचिव सोमा सर्बजना तथा संपर्क क्रांति परिवार के टीम के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें भारत के अलग-अलग क्षेत्र से अपने क्षेत्र में विशेष प्रणम्य नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। यह परिवार नारी शक्ति के प्रति चिंतन, संबल, सहयोग एवं सशक्तिकरण में सदैव से ही अपनी अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका को निभाती आया है। इस राष्ट्रीय शक्ति शिखर सम्मेलन के अंतर्गत मिले सम्मान को डॉ रजनी शर्मा ने अपने इष्ट, परिवार तथा समाज को समर्पित किया है। इस सम्मान के मिलने पर श्री विश्वनाथ शर्मा, कार्तिक अमन शर्मा, आर्यन शर्मा, पुष्पा सहाय गिन्नी, श्री राम कुमार शर्मा, श्रीमती रामा देवी,डॉ सुरिंदर कौर नीलम, रेणु झा, रुचि, पंकज प्रियम, सारिका भूषण, रश्मि शर्मा, सचिन शर्मा, दीक्षा, मोहित शर्मा, सदानंद सिंह रिम्मी वर्मा, खुशबू,सोनल, मधुमीता, सीमा सिन्हा , रजनी प्रभा, संतोष शर्मा,रितुराज वर्षा तथा समाज के प्रबुद्ध जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।