ताज़ा-ख़बर

शराब के नशे में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी टंगिया से मार कर हत्या की

रिपोर्ट: VBN News Desk82 दिन पहलेझारखण्ड

दीपक तिर्की ने बताया कि शनिवार की रात किसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया जिसके बाद मारपीट के दौरान गलत जगह में लगने से उसकी मृत्यु हो गई।

शराब के नशे में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी टंगिया से मार कर हत्या की

चैनपुर-: चैनपुर थाना क्षेत्र के कटकाही महुआटोली गांव में शनिवार की रात शराब के नशे में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी टंगिया से मार कर हत्या कर दी। इसके बाद पति वही सो गया। जिसके बाद रविवार की सुबह पति दीपक तिर्की (35) ने अपनी पत्नी सरोज तिर्की की (27) की मृत्यु हो जाने की बात कह गांव में घंट बजवाया दिया। इसके बाद दफन क्रिया को जल्द निपटाने के लिए उसने काफी जल्दी ही तैयारी कर ली जिससे गांव की कुछ महिलाओं को संदेह हुआ। महिलाओं ने उसके घर जाकर मृतका के शरीर पर देखा तो उसके पीठ पर टांगी से मारपीट के निशान दिखे इसके बाद उक्त महिलाओं ने ही इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी सूचना पाकर चैनपुर पुलिस महुआ टोली गांव पहुंची। आरोपी पति दीपक तिर्की को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने लगी पूछताछ में दीपक तिर्की ने बताया कि शनिवार की रात किसी बात को लेकर दोनों में काफी विवाद हो गया जिसके बाद मारपीट के दौरान गलत जगह में लगने से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार कर अपने साथ चैनपुर ले आई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी शराब के आदि थे आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। मृतका के पांच बच्चों में दो लड़का वह तीन लड़की है सबसे बड़े वाले लड़का अभी मन 14 वर्ष है सभी बच्चे अभी स्कूल में पढ़ते हैं ऐसे में मां की मृत्यु और पिता के जेल जाने के बाद पांच बच्चों के समक्ष आर्थिक संकट की संभावनाएं हैं।

इन्हें भी पढ़ें.