ताज़ा-ख़बर

बिना सामान खरीदे ही मनरेगा के लाखों रुपए कर लिए गबन

रिपोर्ट: 14 दिन पहलेझारखण्ड

जिप सदस्य ने मुख्यमंत्री व उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई का किया मांग।

Report By Abhay Kumar

मनिका लातेहार मनिका प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों मनरेगा में भारी झोल झाल किया जा रहा है यहां अधिकारियों व मनरेगा कर्मी के मिली भगत से बिना सामान खरीदे ही लाखों रुपए गबन कर लिया गया है। वहीं जिप सदस्य बलवंत सिंह ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से सामग्री खरीदने के नाम पर मनरेगा प्रशासनिक मद की 11 लाख 67541 रुपए निजी वेंडर के खाते के माध्यम से अवैध तरीके से निकालकर गबन कर लिया गया है। जिसमें वेंडर ए.के.एंटरप्राइजेज के खाते में दिनांक 24/12/2023- 223380,194936,118527,177980 रूपए और वेंडर चंद्र प्रकाश उपाध्याय के खाते में दिनांक 26/12/2023- 72994,15948,16978 रूपए दिनांक 20/01/2024- 38757,83041,दिनांक 02/04/2024- 225000 रूपए डाले गए हैं। 3.jpg

उन्होंने कहा कि प्रखंड कार्यालय में वर्तमान के अधिकारी हो या पूर्व के योजनाओं में सभी ने खेला करने का ही काम किया है इनकी धांधली रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है यहां भ्रष्टाचार एवं अफसर शाही इतना हावी है कि सामग्री का पता नहीं लेकिन लाखों रुपए निकालकर बंदरबांट कर लिया गया जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि जब पूर्व बीपीओ और वर्तमान नाजीर से पूछा गया कि किस उद्देश्य से यह पैसा निकाला गया है और इस पैसा से क्या सामग्री खरीदी गई है आखिर लाखों रुपए का आप लोगों ने क्या किया तो दोनों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वहीं श्री सिंह ने कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है की बीडीओ,बीपीओ एवं सभी मनरेगा कर्मियों के मिली भगत से सरकारी पैसे का बंदरबांट किया गया है साथ ही भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी व मनरेगा कर्मी सरकार के पैसे का दोहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त अधिकारियों एवं मनरेगा कर्मियों पर कार्रवाई हेतु राज्य के मुख्यमंत्री व जिले के उपायुक्त को आवेदन दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें.