कार्तिक उरांव का मनाया गया जन्मदिन
उनका जन्म 1924को गुमला जिला में हुआ था

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मनिका में स्वतंत्रता सेनानी सह झारखंड राज्य को अलग राज्य का दर्जा दिलाने का आवाज उठाने वाले कार्तिक उरांव का 101 वीं जयंती मनाई गई इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव विश सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती, तस्लीम अंसारी ,दिव्या देवी, राजो देवी, राजेंद्र यादव, प्रेमचंद यादव समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कार्तिक उरांव जी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया , वही सुरेंद्र भारती ने कार्तिक उरांव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहे की उनका जीवनकाल काफी संघर्ष पूर्ण रहा है उनका जन्म 1924को गुमला जिला में हुआ था कार्तिक उरांव विदेश में जाकर आठ इंजीनियर का डिग्री प्राप्त किए थे वहीं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव ने कहे कि आज पहली बार कांग्रेस कार्यालय मनिका में कार्तिक उरांव का जयंती मनाई जा रही है और अब से कांग्रेस कार्यालय मनिका में लगातार कार्तिक उरांव की पुण्यतिथि एवं जयंती लगातार मनाई जाएगी