ताज़ा-ख़बर

मानवाधिकार दिवस पर काशी साहू कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों में बढ़ी संवैधानिक समझ

रिपोर्ट: MANISH 93 दिन पहलेझारखण्ड

डीएलएसए सचिव तौसीफ मेराज ने अनुच्छेद 21 के व्यापक दायरे और गरिमा के साथ मृत्यु के अधिकार पर किया विमर्श

मानवाधिकार दिवस पर काशी साहू कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों में बढ़ी संवैधानिक समझ

सरायकेला : मानवाधिकार दिवस पर काशी साहू कॉलेज, सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के निर्देशन में मानवाधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डालसा सचिव तौसीफ मेराज ने संविधान के मौलिक अधिकारों की उपयोगिता और आधुनिक संदर्भों में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से अनुच्छेद 21 (जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार) की व्याख्या करते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने समय के साथ इसके दायरे को अत्यंत व्यापक कर दिया है। कॉमन कॉज़ बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जीवन के अधिकार में गरिमा के साथ मृत्यु के अधिकार को भी सम्मिलित माना है जो मानवाधिकार सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण मिसाल है। शिविर में कॉलेज की उप-प्राचार्या सुप्रभा टुटी, संकाय सदस्य प्रकाश कुमार, प्रशिक्षु अधिवक्ता मेधा वत्स, पीएलवी सुषमा उरांव और प्रदीप दास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे। सैकड़ों छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए मानवाधिकारों, संवैधानिक सुरक्षा और विधिक उपायों पर महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना था।

इन्हें भी पढ़ें.