ताज़ा-ख़बर

देश का प्रधानमंत्री फिर से नरेंद्र मोदी बने आशीर्वाद मांगने आया हुं:विष्णु देव साय

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार30 दिन पहलेझारखण्ड

उन्होंने बताया कि झारखंड के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के पास पार्टी झारखंड को लूटने का काम कर रहे हैं

पाकुड़: अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला के कमरडीहा फुटबॉल मैदान में भाजपा पार्टी की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस चुनावी जनसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई पहुंचे. भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने कहा कि हम आप सबों के बीच भाजपा पार्टी के प्रत्याशी ताला मरांडी के जीत सुनिश्चित करने को लेकर वोट मांगने आए हैं। देश में नरेंद्र मोदी को पुनः फिर से एक बार पीएम बने के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं। हमारे देश के प्रधानमंत्री गरीब का बेटा है वह गरीबों का हाल जानता है। 12.jpg

उन्होंने बताया कि झारखंड के पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के पास पार्टी झारखंड को लूटने का काम कर रहे हैं हमारे नरेंद्र मोदी देश के जनता के लिए बहुत काम किए हैं गरीबों के लिए बहुत ही सी योजना भी लाए हैं मैं आप लोगों के बीच उनका हाथ को मजबूत करने को लेकर आगरा करने आया हूं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छा माहौल है इस बार भारतीय जनता पार्टी अपने जीत दर्ज करेगी। देश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत रही है इसलिए गठबंधन के पार्टी अनर्गल बातें कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें.