ताज़ा-ख़बर

ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा में सैकड़ो आजसू कर्यकर्ताओं ने थामा सुखराम हेंब्रम के स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल का दामन

रिपोर्ट: मनीष 8 घंटे पहलेझारखण्ड

कुकडू हाट मैदान में आयोजित ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा में शामिल हुए स्वच्छ चांडिल, स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम

ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा में सैकड़ो आजसू कर्यकर्ताओं ने थामा सुखराम हेंब्रम के स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल का दामन

सभा से पहले शहीद अजित धनंजय महतो के मूर्ति पर सुखराम हेंब्रम ने किया माल्यार्पण

सरायकेला : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू हाट मैदान में शुक्रवार को ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुक्ति संकल्प सभा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सह समाज सेवी सुखराम हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित हुए। सुखराम हेंब्रम को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सभा से पहले सिरूम चौक तथा कुकड़ू प्रखण्ड के समीप स्थित शहीद अजित धनंजय महतो के मूर्ति पर सुखराम हेंब्रम ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में शामिल हुए वक्ताओं ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सुखराम हेंब्रम के पक्ष में जनसैलाब यह साबित कर दिया है कि ईचागढ़ में बदलाव का ब्यार वह रहा है। लोगों के मन में सत्ता परिवर्तन का लहर है। वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव में अब विधानसभा क्षेत्र के समाज सेवी सुखराम हेंब्रम के पक्ष मे लोग गोलबंद हो रहे हैं।

सैकड़ों आजसू कार्यकर्ताओं ने थामा सुखराम हेंब्रम का दामन

4.jpg

वहीं ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा में आजसू पार्टी छोड़कर शिक्षक देवेन्द्र मांझी, ईचागढ़ प्रमुख गुरुपद माडी॔ के नेतृत्व में हजारों समर्थकों के साथ सुखराम हेम्ब्रम के स्वच्छ चाण्डिल स्वस्थ चाण्डिल में शामिल हुए। वहीं सुखराम हेंब्रम के हाथों को मजबूत करते हुए आजसू पार्टी को छोड़ स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल का दामन थामने वाले सभी ने एक सुर में कहा कि इस बार सुखराम जी के नेतृत्व में ईचागढ़ को बाहरी नेताओं के शोषण से मुक्ति दिलाना है और इंचागढ़ को विश्व पटल पर लेकर जाना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है।

ईचागढ़ विधनसभा क्षेत्र को बाहरियों से मुक्त कराना ही मु्ख्य उद्देश्य : सुखराम हेंब्रम

वहीं मुख्य अतिथि समाजसेवी सुखराम हेम्ब्रम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा का उद्देश्य है विधानसभा को बाहरी से मुक्ति दिलाने के लिए सामुहिक संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि यहां जितने भी विधायक बने ईचागढ़ का अपेक्षित विकास नही हुआ। उन्होंने कहा कि आज ईचागढ़ को बाहरी विधायको से आजाद करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यहां विस्थापन का मामला 40 वर्षों से जस का तस है, जितने भी विधायक बने किसी ने भी विस्थापितों का मामले पर कुछ नहीं किया, सिर्फ चुनाव के समय ललीपप दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनताओं का सेवा करने का संकल्प के साथ चुनावी समर में तमाम ईचागढ़ के लोगों के आशीर्वाद से चुनाव लड़ा जाएगा और जनताओं की जीत होगी एवं यहां के लोग नया इतिहास रचने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिसका अपना मतदान करने का भी अधिकार ईचागढ़ में नहीं है वे यहां के विधायक बनकर बैठे हैं। अब समय आ गया है सभी एकता का परिचय देते हुए मां माटी का मान सम्मान के लिए हमें एकजुट होकर चुनाव में आशिर्वाद देने का काम करेंगे। ईचागढ़ को शोषण शासन से मुक्त करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त ईचागढ़ का निर्माण करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने सभा को संबंधित करते हुए कहा कि विस्थापितों का समस्या, पलायन पर रोक, खेतों में पानी, प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, महिला कालेज का स्थापना सहित क्षेत्र का सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मिलेगा तो ईचागढ़ के जनता के लिए चुनाव लड़ेंगे। मौके पर श्यामल मार्डी, राम प्रसाद महतो, मंगल सिंह मुंडा, अशोक उरांव, लालमोहन गोराई, देवेंद्र मांझी, डोमन बास्के, विश्वनाथ मंडल, दिवाकर कैबर्ट, गुरुपद मांझी, सुधीर गोप आदि मौजूद रहें।

इन्हें भी पढ़ें.