ताज़ा-ख़बर

12वें चरण के आंदोलन में हजारों की संख्या में चांडिल डैम के विस्थापित करेगें पुनर्वास कार्यालय का घेराव

रिपोर्ट: मनीष 31 दिन पहलेझारखण्ड

विस्थापित नेता राकेश रंजन को उच्च न्यायालय से जमानत मिलते ही विस्थापितों में आया जोश

12वें चरण के आंदोलन में हजारों की संख्या में चांडिल डैम के विस्थापित करेगें पुनर्वास कार्यालय का घेराव

चांडिल : चांडिल डेम स्थित नौका विहार परिसर में विस्थापित अधिकार मंच द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने कहा कि जून माह के दूसरे सप्ताह में अखिल झारखंड विस्थापित अधिकार मंच के आंदोलन का 12वां चरण के तहत विभिन्न मांगों को लेकर पुनर्वास पदाधिकारी का कार्यालय-2 सुवर्णरेखा परियोजना चांडिल भवन का विभिन्न मांगों को लेकर हजारों विस्थापित साथियों के साथ घेराव किया जाएगा। वहीं श्री महतो ने आगे बताया कि विस्थापितों द्वारा संबन्धित विभागीय कार्यालय में विकास पुस्तिका निर्माण हेतु कागजात जमा किया गया था। जिसके आधार पर विभाग की ओर से विस्थापितों को पत्र भेजा जा रहा है।

WhatsApp Video 2024-05-28 at 7.00.55 PM.mp4 जिसमें विभाग की ओर से मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है। जिसे लेकर विस्थापितों में आक्रोश है। बता दें कि विस्थापितों द्वारा लगातार चलाए जा रहे आंदोलन में सबसे पहले सुवर्णरेखा बहुउद्देशिय परियोजना चांडिल ऑफिस गेट जाम, सांसद विधायक का पुतला दहन एवं थूक फेंको कार्यक्रम, धरना स्थल से डेम ऊपर तक पदयात्रा, जेल भरो आंदोलन, आदित्यपुर विकास भवन कार्यालय में ताला सिल, जल सत्याग्रह, चांडिल से राँची पदयात्रा, राजभवन में भूख हड़ताल, आदित्यपुर विकास भवन कार्यालय द्वारा 31 दिसम्बर विकास कार्य का अंतिम दिन घोषित के खिलाफ ऑफिस जाम, 84 मौजा 116 गांव विस्थापित मिलन समारोह टुसू पर्व स्थापना तथा न्यायालय उलगुलान सहित 11 बार आंदोलन कर चुके हैं. 19.jpg

लेकिन न्यायपालिका, कार्यपालिका या विधायिका किसी ने भी इनके आंदोलन पर संज्ञान नहीं लिया जिससे आजीज होकर विस्थापितों ने 12वें चरण के तहत विभिन्न मांगों के साथ पुनर्वास कार्यालय घेराव का निर्णय लिया है। आगे मंच के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने जानकारी दी की 5 जुलाई 2023 को स्वर्णरेखा बांध प्रमंडल संख्या-2 के कार्यपालक अभियंता के द्वारा दर्ज मामले में चांडिल थाना ने धारा 341, 342, 323, 504, 506, 353, 147, 149, 150, 151 जोड़ा था।

उक्त मामलो पर न्यायालय ने 17 मई 2024 को संजय कुमार द्विवेदी जमानत स्वीकृत हो गई थी। वहीं मंगलवार को चांडिल अनुमंडल कोर्ट द्वारा उक्त मामले के अभियुक्त राकेश रंजन महतो को जमानत दे दी गई। इस मौके पर मंच के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोचन महतो, कुकड़ू प्रखंड के महिला मोर्चा के गीता रानी महतो, सोमवारी महतो एवं डैम आंदोलनकारी राजीव महतो, कुश महतो, सीमंत कुमार महतो, प्रभात महतो, अमर महतो, मलखान महतो आदि उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें.