ताज़ा-ख़बर

ड्यूटी पर लौटते वक्त झारखंड पुलिस जवान की दर्दनाक मौत, दस दिन पहले बने थे पिता, अब मासूम बेटा अनाथ

रिपोर्ट: VBN News Desk8 घंटे पहलेझारखण्ड

पश्चिमी सिंहभूम के मलूका निवासी कमल किशोर बोबोंगा सरायकेला में थे पदस्थापित, शोक में डूबा पुलिस विभाग

ड्यूटी पर लौटते वक्त झारखंड पुलिस जवान की दर्दनाक मौत, दस दिन पहले बने थे पिता, अब मासूम बेटा अनाथ

सरायकेला : जिला पुलिस बल में कार्यरत कमल किशोर बोबोंगा की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वह मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत मलूका गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल किशोर 15 दिन की छुट्टी पर अपने गांव गए हुए थे। मंगलवार देर रात लगभग 12 बजे वे अपनी ड्यूटी के लिए मलूका गांव से सरायकेला लौट रहे थे इसी दौरान हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के समीप एक टर्निंग पर अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। कमल किशोर अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। दुखद बात यह है कि उनका एक पुत्र मात्र 10 दिन पूर्व ही जन्मा था। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर है। दुर्घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सरायकेला जिला पुलिस बल में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। साथी जवानों ने कमल किशोर के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस विभाग की ओर से परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही गई है।

इन्हें भी पढ़ें.