ताज़ा-ख़बर

झामुमो द्वारा मीडिया पैनल में विजय , पंकज मिश्रा को अधिकृत करने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

रिपोर्ट: कार्तिक कुमार18 दिन पहलेझारखण्ड

विजय हांसदा को ऐसी जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है।

झामुमो द्वारा मीडिया पैनल में  विजय , पंकज मिश्रा को अधिकृत  करने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पाकुड़। पार्टी के निर्णय, कार्यक्रमों एवं सम-सामयिक विषयों पर समाचार चैनलों व समाचार पत्रों के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखने हेतु बनाये गए पैनल में जगह मिलने पर केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा एवं राजमहल सांसद विजय हांसदा जी को पाकुड़ जिला समिति की ओर से ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं।

झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम ने सांसद विजय हांसदा जी को बधाई दी व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन कोी धन्यवाद देते हुए कहा कि राजमहल सांसद विजय हांसदा जी को ऐसी जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। पाकुड़ जिले के नगर समिति के साथ साथ सभी प्रखंडों के प्रखंड समिति व पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए माननीय राजमहल सांसद विजय हांसदा जी को बधाई दी। 3.jpg झामुमो जिलाध्यक्ष एजाजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे व जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को बधाई दी व पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा संथाल परगना के चाणक्य के नाम से जाने जाते है। पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है।

पाकुड़ जिले के नगर समिति के साथ साथ सभी प्रखंडों के प्रखंड समिति व पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा को बधाई दी है।

इन्हें भी पढ़ें.