ताज़ा-ख़बर

अपार्टमेंट में प्रेमिका के साथ मौज मस्ती पकड़े गए डॉक्टर साहब, अचानक पहुंची पत्नी किया हंगामा

रिपोर्ट: VBN News Desk217 दिन पहलेझारखण्ड

पशुपालन विभाग के डॉक्टर का लव ट्रायंगल, पत्नी ने एसपी व थाने में दिया आवेदन

अपार्टमेंट में प्रेमिका के साथ मौज मस्ती पकड़े गए डॉक्टर साहब, अचानक पहुंची पत्नी किया हंगामा

हजारीबाग। पशुपालन विभाग के डॉक्टर महेश कुमार का लव ट्रायंगल अब पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है। डॉक्टर महेश कुमार पर उनकी पत्नी रेखा देवी ने दूसरी महिला के साथ रहने का गंभीर आरोप लगायी है। इस मामले में रेखा देवी ने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक और कोर्रा थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। रेखा देवी ने अपने आवेदन में पशुपालन विभाग में सहायक कर्मी के रूप में कार्यरत डॉक्टर मीनू सिंह के साथ अपने पति का अवैध संबंध होने की बात कही है।

गीतांजलि अपार्टमेंट में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए डॉक्टर बाबू

रेखा देवी ने बताया कि वह अपने दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। शनिवार को उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति डॉक्टर महेश कुमार और मीनू सिंह गीतांजलि अपार्टमेंट में एक साथ रह रहे हैं। रेखा देवी ने जब अपार्टमेंट में पहुंचकर देखा तो उनके पति और मीनू सिंह रंगे हाथ पकड़े गए। रेखा देवी का आरोप है कि मीनू सिंह पहले से ही विवाहित हैं और बिना तलाक के ही डॉक्टर महेश कुमार के साथ रह रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू धर्म में दूसरी शादी बिल्कुल बर्जित है, जिसे सामाजिक नियमों में बांधकर न्यायिक मान्यता प्राप्त है। अतः यह कुकृत्य न्यायिक रुप से विचारणीय एवं दंडनीय अपराध माना जा सकता है।

पुलिस कर रही है जांच

इस मामले में पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डॉक्टर महेश कुमार का कहना है कि अदालत में पति-पत्नी के बीच मेंटेनेंस को लेकर मामला चल रहा है, जिसके चलते वे दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। बावजूद इसके, महेश कुमार का कहना है कि वह अपने बच्चों और पत्नी का सारा खर्च उठा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच पुराना विवाद चल रहा है एवं पति-पत्नी का दांपत्य जीवन नहीं चल रहा था और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

पत्नी का हंगामा और डॉक्टर का बयान

30 नवंबर को रेखा देवी अचानक गीतांजलि अपार्टमेंट में पहुंचकर जोरदार हंगामा करने लगीं और अपने पति पर अनाप-शनाप आरोप लगाने लगीं। डॉक्टर महेश कुमार का कहना है कि सोसाइटी में आकर हंगामा करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार और कोर्ट में समझौता करने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

एससी-एसटी हनन का मामला भी दर्ज

अपार्टमेंट में रहने वाली एक अन्य महिला चिकित्सक ने भी एससी-एसटी हनन का मामला दर्ज कराया है। इस पूरे मामले ने हजारीबाग के पशुपालन विभाग और डॉक्टर महेश कुमार की प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाया है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है। रेखा देवी के इस कदम से पूरा शहर स्तब्ध है और यह मामला हजारीबाग में चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखना यह है कि पुलिस की जांच के बाद क्या सच्चाई सामने आती है और क्या कार्रवाई होती है।

इन्हें भी पढ़ें.