ताज़ा-ख़बर

रामगढ़ में महिला महाविद्यालय खोलने की मांग, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

रिपोर्ट: VBN News Desk1 दिन पहलेझारखण्ड

विधायक ने कहा कि रामगढ़ प्रखंड के छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति विशेष उत्साह और लगन है,

रामगढ़ में महिला महाविद्यालय खोलने की मांग, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

दुमका : जामा विधानसभा क्षेत्र के विधायक Dr. Louis Marandi ने दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में महिला महाविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। विधायक ने अपने पत्र में क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा के अभाव को गंभीर समस्या बताते हुए सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।

विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि दुमका जिले के जामा विधानसभा अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। यहां के छात्र-छात्राओं में पढ़ाई के प्रति विशेष उत्साह और लगन देखने को मिलती है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष दुमका जिले की टॉपर भी रामगढ़ उच्च विद्यालय की छात्रा रही थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि +2 तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दुमका या गोड्डा जैसे दूरस्थ स्थानों का रुख करना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अपने बच्चों को बाहर भेजकर पढ़ाना संभव नहीं हो पाता, जिसके कारण कई प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं।

विधायक ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस समस्या का सबसे अधिक प्रभाव क्षेत्र की बालिकाओं पर पड़ता है। दूर-दराज के कॉलेजों में पढ़ाई के लिए भेजने में अभिभावकों को कई तरह की सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण कई छात्राएं इंटरमीडिएट के बाद अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पातीं। इन परिस्थितियों को देखते हुए विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में महिला महाविद्यालय खोलने की अनुमति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यदि यहां महिला कॉलेज की स्थापना होती है तो क्षेत्र की बेटियों को अपने ही इलाके में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उनकी पढ़ाई में आने वाली बाधाएं काफी हद तक दूर हो सकेंगी। विधायक ने यह भी कहा कि महिला महाविद्यालय की स्थापना से न केवल छात्राओं को शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। अंत में विधायक ने मुख्यमंत्री से इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं विशेषकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध हो

इन्हें भी पढ़ें.